अरियरी प्रखंड अंतर्गत सहनौरा गांव में बिच्छू के डंक से एक नन्हे मासूम की मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते शनिवार की देर रात्रि गांव निवासी छोटेलाल चौधरी का 1 वर्षीय पुत्र को बिच्छू ने काट लिया। इस घटना के पश्चात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तो उसका झाड़-फूक कराया गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए शेखपुरा स्थित निजी क्लीनिक में लाया गया। परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ ही समय मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के पश्चात पीड़ित परिजनों का रो-रोकर काफी बुरा हाल है। बताया जाता है कि बच्चे के पिता मजदूरी कर किसी प्रकार अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस घटना को लेकर गांव में भी मातम छा गया।
सहनौरा गांव की घटना