पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत परिजनों ने कहा की गई है हत्या

अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत परिजनों ने कहा- की गई है हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा/अरियरी

कसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाले सुमका गांव में एक 40 वर्षीय अधेड़ गोरेलाल चौधरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक ताड़ की पेड़ से ताड़ी उतारने का काम कर अपना जीवन-बसर कर रहा था। युवक सुमका गांव में ही अपने घर से महज 500 सौ फीट की दुरी पर ताड़ के पेड़ के नीचे मृत पाया गया। जहां उसका पैर पसुली से कटा हुआ पाया गया है, जबकि गर्दन मुड़ी हुई है। कसार थानाध्यक्ष सुरेश रजक ने बताया की प्रथम दृष्टया यह घटना ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण उसकी मौत हुई प्रतीत होती है। उन्होंने बताया की हालांकि उसके पिता और भाई के परिजन इसकी हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया की परिजनों के बयान के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज के घटना का अनुसंधान किया जायगा। फिलहाल लाश को जब्त कर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि मृतक के परिवार वाले अपने पड़ोसियों के द्वारा ही उसकी मारपीट कर हत्या करने की बात कह रहे हैं।

घर से पांच सौ फीट की दूरी पर पसुली से काटा गया है पैर, गर्दन भी मुड़ी हुई है

मृतक के परिजन से पूछताछ करती पुलिस।

पैर के अलावा किसी भी अंग पर नहीं है कोई निशान

परिजनों का कहना है कि मृतक के मुंह में मिट्टी और ईंट का टुकड़ा भरा था, जिसे निकाला गया। जबकि दांत में किसी प्रकार का चोट नहीं है। वहीं पेड़ से गिरने पर शरीर के अन्य अंग रगड़ा कर छिल जाते लेकिन ऐसा नहीं है। उसकी गर्दन मुड़ी हुई है।

थानाध्यक्ष ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है

कसार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला को संदिग्ध होने के कारण एसपी साहब ने इस मामले में पोस्मार्टम रिपोर्ट देने के लिए एक टीम गठित कर दी है। ताकि मामले में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहे।

पड़ोसी पर हत्या करने का लगा है आरोप

उधर युवक के परिजन उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। बताया गया कि गोरेलाल चौधरी ताड पेड़ से ताड़ी उतारने का काम करता था। शनिवार की शाम वह अपने घर से पांच सौ गज की दूरी ताड़ी उतरने गया था। मृतक का 10 वर्षीय भतीजा ने बताया की उसके चाचा गोरेलाल चौधरी की हत्या मार-पीटकर और गला दबाकर की गई। उसने बताया की पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया और जब वह यह देख हल्ला मचाया तो सभी लोग भाग निकले। उसने बताया की लोगों ने अपराधियों को भागते हुए भी देखा। इस मामले में पड़ोसी सहदेव चौधरी, रौशन चौधरी, तनवीर चौधरी, रतन चौधरी एवं राजीव चौधरी के द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...