पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फायरिंग करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना

फायरिंग करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानदार पर फायरिंग करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी और उसके बाद अरियरी थाना पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि इस मामले में दोनों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। सोहदी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने महुली बाजार स्थित अपने दुकान को बंद कर घर जा रहा था। जब लोहान गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो उसी गांव के युवक राजकुमार यादव ने उस पर फायरिंग कर दिया। गोली उसके पास से गुजरने के बाद सत्येंद्र भयभीत हो गया और किसी तरह अपने गांव पहुंचकर लोगों को इसकी सूचना दी। उसके बाद मौके पर लाठी-डंडे से लैस पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दिया और अरियरी पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच भूमि विवाद का पुराना विवाद चल रहा था। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, जिसमें आरोप युवक ने बेवजह फंसाने के आरोप लगाया है और कहा है कि इस फायरिंग की घटना से उसे कोई वास्ता नहीं है। वहीं सत्येंद्र कुमार ने फायरिंग करने तथा मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...