पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • किसानों के हक व अधिकार के लिए 26 मई को कलेक्ट्रेट पर महाधरना

किसानों के हक व अधिकार के लिए 26 मई को कलेक्ट्रेट पर महाधरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर आगामी 26 मई को समाहरणालय के समक्ष आयोजित होने वाले किसान महाधरना को लेकर तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वयक समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले इस महाधरना में संगठन के सदस्यों के साथ-साथ वाम दल के कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। बहरहाल महाधरने की सफलता को लेकर किसान नेता शिवसागर शर्मा, भाकपा माले नेता विजय कुमार विजय, राम कृपाल सिंह, नवल किशोर सिंह, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य ने अरियरी एवं चेवाड़ा के विभिन्न गांव में अभियान चलाते हुए किसानों को इस आंदोलन में शरीक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए बड़े-बड़े वादे तो किए जाते हैं, परंतु धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने बताया कि किसानों का कर्ज माफ करने, फसल उत्पादन में लागत मूल्य का डेढ़ गुना दाम देने, सभी पंचायतों में धान गेहूं प्याज का क्रय केंद्र खोलने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, बाढ़ सुखाड़ का स्थाई निदान, सस्ते दरों पर कीटनाशक उर्वरक व कृषि यंत्रों को मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 26 मई को समाहरणालय के समक्ष महाधरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...