शेखपुरा| दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान के शेखपुरा आगमन पर दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर दलित सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी का गठन करने हेतु युद्ध स्तर पर लग जाने की अपील की। इसी प्रकार उन्होंने घाटकुसुंबा के बेलौनी गांव में भी बूथ कमेटी गठित करने को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें दलित सेना के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान, नगर अध्यक्ष शिवदानी पासवान, नरेश पासवान, प्रमोद कुमार, सकलदेव पासवान सहित अन्य काफी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।