आगामी 23 मई को पटना में आयोजित होने वाले हल्लाबोल पोल खोल रैली की सफलता को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाते हुए कई गांव में सभाएं की। इन सभाओं के दौरान सीपीआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को लेकर अपना आक्रोश जताया। रविवार को बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजडी, मिर्जापुर एवं सर्वा गांव में जहां सभाएं आयोजित की गई, वही अरियरी प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद गांव में भी अभियान चलाकर लोगों को रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने केवल देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से वोट तो हासिल कर लिया परंतु सत्ता पर बैठने के बाद उन्होंने देश की आम जनता को लगातार गर्त में धकेलने का काम किया है ।गरीब जनता लगातार तबाही का मंजर झेल रही है और सत्ता पर बैठे लोग केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटे हुए हैं। जिन मुद्दों पर देश की जनता ने मोदी को सत्ता सौंपी थी, वह मुद्दा आज केंद्र सरकार पूरी तरह भुला चुकी है। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी जनता के साथ धोखा करने का काम किया है।
हल्ला बोल कार्यक्रम में मौजूद सीपीआई के कार्यकर्ता।
22 मई को जाएंगे पटना
उन्होंने पटना में आयोजित होने वाली रैली में लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि रैली से पूर्व 22 मई की संध्या ही शेखपुरा से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एवं आम लोग रैली के लिए रवाना हो जाएंगे। आम सभा में पार्टी अंचल सचिव चन्द्र भुषण प्रसाद, आनंदी सिंह, कैलाश दास, राजबल्लभ सिंह थे।