पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • लगभग एक वर्षों से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, लाभुक हैं परेशान

लगभग एक वर्षों से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, लाभुक हैं परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को लगभग एक वर्षों से बहुत लोगों को राशि नहीं मिल पाई है। कई लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर लगातार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परंतु सामाजिक सुरक्षा पाने वाले लाभुकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अरियरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के अलग-अलग श्रेणी के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों की कुल संख्या लगभग 7990 है। इनमें अबतक लगभग 1500 लोगों के पेंशन की राशि मिलना शेष है।

अलग-अलग पंचायत के पेंशनधारियों की संख्या

अरियरी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की संख्या इस प्रकार है। सनैया पंचायत में कुल पेंशनधारियों की संख्या 1649, हजरत पुर मंडरो 745, ऐफनी 701, हुसैनाबाद 706, डीहा 1001, विमान 836, कसार 689, चोरवर 471, वरुणा 632, चोरदरगाह 507 है। इस प्रकार पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों की संख्या 7990 है। कई लोग ऐसे हैं जिनके खाते मेंें लगभग एक वर्षों से राशि नहीं आ रही है।

अरियरी का प्रखंड कार्यालय

एक वर्ष बीतने के बावजूद नहीं मिली राशि| कई लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक साल हो जाने पर भी बार-बार प्रखंड मुख्यालय में संपर्क करने पर भी इसका कोई लाभ नहीं अभी तक नहीं मिल सका।

तकनीकी कारणों से रुकी हुई है पेंशन राशि | सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार लोगों की पेंशन राशि जिला से सत्यापित हो चुकी है। बैंक में कुछ तकनीकी कारणों से रुकी है।

खबरें और भी हैं...