पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हत्या मामले में पांच लोगों पर किया गया मामला दर्ज

हत्या मामले में पांच लोगों पर किया गया मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसार ओपी क्षेत्र के सुमका गांव निवासी 40 वर्षीय गोरेलाल चौधरी की हत्या के मामले में सहदेव चौधरी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में अरियरी थाना प्रभारी राम कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमका गांव निवासी जगदेव चौधरी ने शनिवार की संध्या हत्या के मामले में गांव के ही धनेश्वर चौधरी, गुलशन चौधरी, तनवीर चौधरी, रतन चौधरी, राजीव चौधरी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में लिखित आवेदन दे दी गई है। जिसमें मृतक को गांव के किनारे घटनास्थल पर मृत्यु से पूर्व ले जाया गया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट किया। जिसके पश्चात घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त लोगों ने पूर्व में भी घर पर गाली- गलौज व लड़ाई-झगड़ा की घटना को अंजाम दिया था। जिसके पश्चात शनिवार की देर संध्या उपर्युक्त इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। गौरतलब हो कि शनिवार की शाम मृतक का शव गांव से लगभग 20 मीटर दूर एक ताड़ के नीचे संदिग्धावस्था में पाया गया था।

खबरें और भी हैं...