पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रोजगार सेवक पर मनरेगा मजदूरी ठगी का आरोप

रोजगार सेवक पर मनरेगा मजदूरी ठगी का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी| भाकपा माले प्रखंड सचिव कमलेश कुमार मानव ने अरियरी प्रखंड के कसार क्षेत्र के रोजगार सेवक अनिल पासवान पर काम करा कर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कसार गांव के सड़क के किनारे गांव के सालों देवी, सारो देवी, बच्चा मांझी, सावित्री देवी, कागो देवी, पुतुल देवी , सुधीर मांझी सहित दर्जनों मजदूरों ने वृक्षारोपण का कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व किया था। जिसके पश्चात उक्त रोजगार सेवक द्वारा आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और वह मजदूर द्वारा मजदूरी मांगने के उपरांत लगातार टालमटोल की नीति अपनाते रहे। उन्होंने कहा कि अगर दो से चार दिनों के अंदर उक्त रोजगार सेवक के द्वारा उपर्युक्त मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया। तब रोजगार सेवक के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

खबरें और भी हैं...