यह तस्वीर किसी तालाब का नहीं बल्कि शेखपुरा जिले के
यह तस्वीर किसी तालाब का नहीं बल्कि शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत तेलडीह गांव के मुख्य सड़क का है। देवी स्थान के समीप नाला निर्माण को लेकर लंबे अरसे से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इससे नालियों का पानी मुख्य सड़क पर ही लगातार जमा हो रहा है और यहां जलजमाव की ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि इसमें ग्रामीण अपने मवेशियों को भी धो रहे हैं। ग्रामीणों को इसी पानी से होकर आना जाना भी पड़ रहा है।