पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महिला पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

महिला पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं जब सशक्त होंगी तभी समाज का समग्र विकास संभव होगा। उक्त बात सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को राघो सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित महिला पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर दास ने कहा की महिलाओं को विभिन्न परिस्थितियों से ज्यादा जूझना पड़ता है ऐसे में उन्हें खुद आगे आना होगा। राज्य सरकार ने यहां महिलाओं के लिए पंचायतों में पचास एवं सरकारी नौकरियों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें काफी मजबूती दी है, अब उन्हें आगे बढ़ना होगा। इस मौके पर राघो सेवा संस्थान की सचिव निर्मला कुमारी ने बताया की तीन दिवसीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण समारोह में अरियरी, शेखपुरा एवं चेवाड़ा प्रखंड के वार्ड सदस्य महिला प्रतिनिधि को चैंपियन परियोजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण से संबंधित जानकारियों से अप टू डेट कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...