पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महिला पीआरएस को लोकपाल ने धक्का देकर गिराया, बेहोश

महिला पीआरएस को लोकपाल ने धक्का देकर गिराया, बेहोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी प्रखंड अंतर्गत चोरवर पंचायत में कार्यरत महिला पीआरएस सोनी कुमारी ने लोकपाल पंकज कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को आवेदन सौंपते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकपाल पंकज कुमार सिन्हा द्वारा उनसे करीब डेढ़ माह से 05 लाख रुपये की अवैध राशि की मांग की जा रही थी। यह राशि नहीं देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में जब वे मंगलवार को मिठाई लेकर उनके कार्यालय पहुंचे तो लोकपाल ने बुरी नियत से उन्हें धक्का दे दिया। जिसके पश्चात वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपने आप को अस्पताल में पाया। वहीं इस पूरे मामले में लोकपाल पंकज कुमार सिन्हा ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि चोरवर पंचायत में बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना में धांधली का मामला सामने आया था। इस पूरे मामले में ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद जब जांच की गई तो मामला सत्य पाया गया था। इसी मामले में महिला पीआरएस की नियुक्ति को रद्द करने की दिशा में उनके द्वारा अनुशंसा की गई थी। जिसके कारण ही महिला पीआरएस द्वारा उनके ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्होंने इसी मनरेगा योजना को लेकर अरियरी के पीओ को बुलाया था, परंतु इस क्रम में बगैर बुलाए महिला पीआरएस भी उनके कार्यालय पहुंच गई और फिर जानबूझकर उन्हें गलत आरोप में फंसाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि जब पीआरएस को उन्होंने बुलाया ही नहीं था तो फिर वह आखिर उनके ऑफिस किस उद्देश्य से पहुंच गई थी।वहीं इस पूरे मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...