हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा
अरियरी/बरबीघा| बरबीघा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के निकट पूजा -अर्चना एवं कच्चे धागे से फेरे लगाते हुए अपने पति के दीर्घायु की कामना की। मंगलवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्रों को धारण करते हुए अपने निकटवर्ती वट वृक्षों के समीप थाल एवं डालियों में फल, मेवा, पूजा सामग्री, पंखा आदि ले जाकर पूजा -अर्चना की