अरनोद | राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला प्रतापगढ़ की ओर से अरनोद में पहली बार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल अरनोद में बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और कला कौशल में दक्षता वृद्धि के लिए एक माह का अभिरूचि शिविर लगाया गया है। जिसमें 250 महिलाएं और बालिकाएं विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण ले रहीं है। शिविर में योगा, मेहंदी, नृत्य, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर का प्रशिक्षण साथ ही गणित का आधारभूत ज्ञान और अंग्रेजी की व्याकरण और स्पीकिंग सिखाई जा रही है। शिविर के नियम स्काउट गाइड के नियम के अनुसार हैं। शिविर का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक का है।