पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालमगढ़ में शौर्य शक्ति कलश यात्रा का स्वागत

सालमगढ़ में शौर्य शक्ति कलश यात्रा का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़. सालगमढ़ में शोर्य शक्ति कलश यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

प्रतापगढ़ | भाजपा ने परमाणु परीक्षण से विश्व भर में भारत के शौर्य की धाक जमाने की बीसवीं वर्ष गांठ के अवसर पर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही शौर्य शक्ति कलश यात्रा का प्रतापगढ़ भाजपा के सालमगढ़ मंडल में प्रवेश होने पर शुक्रवार को सालमगढ़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्वागत किया गया। भाजपा युवामोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अशोक चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत लालगढ़ से प्रारंभ होकर सालमगढ़ मंडल में प्रवेश करने वाली शौर्य कलश यात्रा को भाजपा जिला महामंत्री हेमंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में और उपजिला प्रमुख आशीष जैन, विशाल जैन युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमावत और संजय बैसला जिला महामंत्री भाजयुमो, तेजराम मीणा जिला परिषद सदस्य, अर्जुन कुमावत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सालमगढ़, दीपक टेलर अरनोद मंडल अध्यक्ष, योगेश शर्मा लैम्पस अध्यक्ष अरनोद, मनोहर सिंह पंचायत समिति सदस्य, नाहर सिंह चौहान, श्याम सुंदर बैरागी लैम्पस अध्यक्ष, प्रकाश मीणा सरपंच सालमगढ़, जमनालाल मीणा सरपंच लालगढ़, भगवान लाल मीणा, मानवेन्द्र सिंह, दिनेश धाकड़, पुष्कर कुमावत, जमना लाल मीणा, कमलेश गायरी, कन्हैयालाल पाटीदार, दिनेश खरोल, तेजराम मीना के विशिष्ट आतिथ्य में और भाजपा सालमगढ़ के समस्त वरिष्ठ मार्गदर्शक गण, जन प्रतिनिधिगण पार्टी और पार्टी के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों और विभागों के समस्त पदाधिकारियों, वार्ड इकाई अध्यक्षों, समस्त बूथों के बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने शौर्य कलश यात्रा का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...