प्रतापगढ़. सेव द बर्ड अभियान के तहत परींडों के साथ युवा मंच के सदस्य।
पक्षियों को बचाने के लिए अभियान से जुड़ रहे लोग
प्रतापगढ़ | दैनिक भास्कर के सेव द बर्ड अभियान से प्रेरित होकर शुक्रवार को जिले के अरनोद तहसील के दलोट गांव में युवा मंच के लोगों ने भास्कर के सेव द बर्ड अभियान के तहत जगह-जगर पर परींडे लगा कर पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की। युवा मंच की ओर से दलोट में लगभग 100 से अधिक परींडे बांटे गए। साथ ही पक्षियों के बचाने के लिए लोगों से मुहिम से जुड़ने की अपील की गई। दलोट के युवा मंच ने दैनिक भास्कर केे सेव द बर्ड अभियान को सराहनीय प्रयास बताया। परींडे बांधने और बांटने में दलोट के युवा मंच के अध्यक्ष मनीष ओस्तवाल, महामंत्री लव कुमार जैन, रायपुर ठा. भूपेंद्र सिंह, राज कृष्ण सिसोदिया, विक्रम सिसोदिया, राजेंद्र कुमावत, सालमगढ़ थाने से एएसआई राधेश्याम, दलोट बिट अधिकारी सूर्यवीर सिंह, सिपाही वीरेंद्र सिंह, डी एल नागर, संकल्प से सिद्धि जिला संयोजक सौरभ जैन, राधेश्याम कोरा, राधेश्याम चौधरी, राहुल प्रजापत, विकास रांका, सौरभ कुदार, विकास मुणोत, दीपक, सुनील, राकेश, टेलर आदि ने सहयोग किया।
सेव बर्ड अभियान