प्रतापगढ़| विद्युत लाइनों के रख रखाव के चलते प्रतापगढ़ जीएसएस और बगवास जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति शनिवार और रविवार को बाधित रहेगी। सहायक अभियंता एनएस राठौड़ ने बताया कि शनिवार को प्रतापगढ़ जीएसएस से जुड़े मंदसौर रोड, अरनोद रोड, गौतम नगर, भाटपुरा, गोपाल गंज, लोहार गली, तलाई मोहल्ला, सालमपुरा, सूरजपोल, वाटर वर्क्स रोड, एमजी रोड, एरियापति रोड और बड़ा बाग क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। रविवार को बगवास जीएसएस से जुडे कृषि मंडी, नई आबादी, नीमच रोड, बगवास, तिलक नगर, प्रगति नगर, माली खेड़ा, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 से 1 बजे तक बंद रहेगी।