- Hindi News
- National
- प्रशिक्षकों ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, डांस, कढ़ाई बुनाई, संगीत सिखाया
प्रशिक्षकों ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, डांस, कढ़ाई-बुनाई, संगीत सिखाया
प्रतापगढ़ | राजस्थान राज्य स्काउट और गाइड जिला प्रतापगढ़ की ओर से बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल अरनोद में शिविर में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए दक्ष प्रशिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर संचालक श्याम लाल गायरी ने बताया कि शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों की ओर से सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, डांस, कढ़ाई-बुनाई, संगीत आदि सिखाया गया। रजिस्ट्रेशन प्रभारी मानसिंह देवड़ा ने बताया है कि महिलाओं के कौशल और स्वावलंबी बनाने के लिए यह शिविर स्काउट की ओर से किया गया है। शिविर में सीमित स्थान होने से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। शिविर का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शिविर समय में सह संचालक सुरेंद्र राव से प्रवेश प्रक्रिया के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करें।