बडीसाखथली | अरनोद उपखंड क्षेत्र के बडीसाखथली ग्राम पंचायत के आम्बीरामा, कानगढ़ निनोर, दलोट, उठेल और बोरदिया इन गांवों के सन 2011 से लेकर 2018 तक बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बडीसाखथली की ओर से किसानों के खाते से फसल बीमा के नाम पर किसानों को बिना बताए बैंक की ओर से राशि काटी गई। इसके बाद जब किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा तो बैंक ने किसानों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया। इस बारे में जब किसानों ने बैंक में बात की तो बैंक कर्मचारियों ने राजस्व का मामला बताकर पल्ला झाड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कुलराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। परेशान किसानों के साथ सरपंच मोहनलाल निनाम, उपसरपंच दिलीप सिंह आदि ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते किसान।