पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में लगेंगे फलदार पौधे, कलेक्टर ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

सरकारी स्कूलों में लगेंगे फलदार पौधे, कलेक्टर ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर भंवरलाल मेहरा ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शुद्ध पेयजल वितरण और सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनजाति परियोजना अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रावासों, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाने के प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, कृ़षि विभाग और बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि वे चिकित्सा विभाग में आशाओं के रिक्त पद भरने, जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से साफ-सफाई, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। जिले में बिजली की समस्याओं के तत्काल निराकरण करने और ढीले बिजली के तारों को ठीक कराने, जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को हटाने, खंभों को ठीक कराने और स्कूल एवं आंगनवाड़ी भवनों से गुजरने वाली बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण में चयनित 111 गांवों में कार्यों का सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश कृषि, उद्यानिकी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, जलग्रहण विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा योजना में मस्ट रोल जारी करने, छोटीसादड़ी और अरनोद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जनजाति परियोजना अधिकारी सुमन मीणा, जल ग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीएल रोत सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़. कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते जिला कलेक्टर।

खबरें और भी हैं...