पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौतमेश्वर के जंगल में फिर लगी आग, दमकल ने काबू पाया

गौतमेश्वर के जंगल में फिर लगी आग, दमकल ने काबू पाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद. गौतमेश्वर के जंगल में लगी आग।

भास्कर न्यूज| अरनोद

गौतमेश्वर के जंगल में करीब 20 दिन बाद फिर आग लग गई। आग की जानकारी के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गौतमेश्वर के जंगलों में सोमवार देर शाम को भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह में जंगल में यह दूसरी बार आग लगने की घटना है। जंगल में आग की लपटें उठती हुए देख भाजपा जिला मंत्री और सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र गिरी गोस्वामी, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जमना लाल मीणा, तहसीलदार नानालाल मेघवाल ,पंचायत समिति सदस्य मुकेश मीणा, सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह , एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक रवि पंडा , पटवारी राधेश्याम मीणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इधर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर प्रतापगढ़ से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

खबरें और भी हैं...