पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर समाज की बैठक में समारोह पर चर्चा

गुर्जर समाज की बैठक में समारोह पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | देवनारायण मंदिर बगवास में गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई गुर्जर समाज की बैठक में 19 मई को होने वाले प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न कमेटियां बनाकर सभी को दायित्व सौंपा गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव में जाकर जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2016-17 में बोर्ड की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंक तालिका एकत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को भी विद्यार्थी के साथ बुलाया जाएगा। समाज के जिन विद्यार्थियों का सरकारी नौकरी में चयन हुआ है उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम फागणा, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद पोसवाल, गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष चित्तौडगढ कमल खटाणा होंगे। बैठक में अरनोद तहसील अध्यक्ष मुकेश, प्रतापगढ़ तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश, पथिक सेना जिलाध्यक्ष रमेश कंडारा, राजेश गुर्जर, श्यामलाल कुराच सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...