पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधाकृष्ण मंदिर में हुई भजन संध्या

राधाकृष्ण मंदिर में हुई भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राघौगढ़|राधाकृष्ण सेन समाज मंदिर राघौगढ़ में संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्मदिवस पर राधाकृष्ण मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक जयवर्धन सिंह ने शामिल होकर पूजन- अर्चन किया। सर्वप्रथम संत शिरोमणि सेन महाराज एवं मां नारायणी का महाअभिषेक किया। विधायक ने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर सेन महाराज की महाआरती की। इस अवसर घोड़े, बिरौली एवं वेदी और कलश की श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। घोड़े पर कल्याण प्रसाद चौहान, मुख्य वेदी पर हरिचरण गौडिया, कलश सुरेश सेन, कन्हैयालाल जितेंद्र द्वारा लिया गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इसके पश्चात मां नारायणी की महाआरती की गई। आरोन की भजन मंडली द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई और भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राघौगढ़ के आसपास के गांव के समाजबंधु बड़ी तादाद में उपस्थित हुए। जयंत सेन अध्यक्ष ने सभी का आभार माना।

खबरें और भी हैं...