- Hindi News
- National
- धर्म... राम मंदिर निर्माण के लिए शिखर पूजन के साथ नगर में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान
धर्म... राम मंदिर निर्माण के लिए शिखर पूजन के साथ नगर में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान
चांचौड़ा| क्षेत्र के राम आनंद सेवा आश्रम पर राम मंदिर निर्माण के लिए शिखर पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुए। मप्र मीणा समाज के कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह मीना इसमें परिवार सहित पहुंचकर अनुष्ठान कराया। इस दौरान राम मंदिर निर्माण के पूर्व शिखर के लिए पूजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटौदी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम... नशा छोड़ो अभियान के लिए किया आदिवासियों का सम्मान
आरोन| क्षेत्र के सेमरा खेड़ा गांव में सहरिया और आदिवासियों ने नशा छोड़ो व कुरीतियां मिटाने के मुद्दे पर सम्मेलन आयोजित किया। इसमें शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह हल्के ने आदिवासियों को सम्मानित किया। इसके लिए समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज के नशा छोड़ने के संकल्प का स्वागत करते हुए सहरिया समाज से नशा छोड़ने का आग्रह किया। साथ में नशे से होने वाले दुष्परिणाम भी विस्तार से बताए। कुरीतियां मिटाने के संकल्प का स्वागत करते हुए बच्चे, बच्चियों को शिक्षित कराने पर भी जोर देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी बात कही।
योग... शिविर में सिखा रहे योग से निरोगी रहने की कला
झागर|बमोरी के पाठी गांव में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। गांव मंदिर में रोजाना सुबह चल रहे इस शिविर में योग प्रचारक चंद्रमोहन द्वारा ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही योग शिविर में योगाचार्य द्वारा योगमय जीवन जीने की सलाह देकर लोगों को योग के जरिए निरोगी रहने की कला भी सिखाई जा रही है। शिविर के दौरान गांव के प्रेमनारायण, छीतरलाल, श्रवण आदि ने गांव में नशामुक्ति के मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है m.dubey@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9926959199, 9893092468