पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्यिका वृषभमति के समाधि मरण से कस्बे में शोक

आर्यिका वृषभमति के समाधि मरण से कस्बे में शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोन|चारित्र चंद्रिका 105 श्री विज्ञान मति माताजी की प्रथम शिष्या आर्यिका 105 वृषभ मति माता का सागर के तिलक गंज में मंगलवार को प्रातः 4 बजकर 15 मिनिट पर संल्लेखना पूर्वक समाधि मरण हो गया। आर्यिका वृषभ मति का स्वास्थ्य विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व अतिशय क्षेत्र सोनागिर में विराजमान आर्यिका विज्ञानमति माता को जब आर्यिका वृषभ मति के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ था। आरोन जैन समाज कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने बताया कि आर्यिका श्री की अस्वस्थता के कारण पहले से ही आरोनवासियों का सागर पहुंचना प्रारंभ हो चुका था। जैसे ही आज सुबह जैन समाज के लोगों को माताजी की समाधि की खबर मिली तो नगर में शोक की लहर छा गई। जैन समाज अध्यक्ष श्री देशराज जैन कलेसिया सहित नगर से सैकड़ों श्रद्धालु सागर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...