23 करोड़ से बनेगी सड़कें, विधायक जयर्वधनसिंह ने रखी आधारशिला
क्षेत्र में हापाखेड़ी से पनवाड़ी हाट तक 16 किमी लंबी दो सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भूमिपूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके साथ थे।
इसके बाद विधायक ने क्षेत्र के कोलुआ, पिपरिया, जायसी खिन्नी, बनयाई, डगराई, आमखेड़ा आदि गांवों का भी दौरा किया। इसमें ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर से ही फोन पर बात करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। साथ ही कई को अपनी डायरी में लिखकर रखा। साथ ही जिन समस्याओं को डायरी में लिखकर रखा उन्हें भी जल्दी ही समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।