पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर लगाकर 26 बच्चों का किया परीक्षण, 8 को किया एनआरसी रेफर

शिविर लगाकर 26 बच्चों का किया परीक्षण, 8 को किया एनआरसी रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक में सभी विभागों के समन्वय से कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम अरविंद वाजपेयी की उपस्थिति में ग्राम रामपुर में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और महिला बाल विकास अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। शिविर में उपस्थित कुपोषित बच्चों के पालक एवं जनसमुदाय को अरविंद वाजपेयी, केके श्रीवास्तव बीएमओ आरोन, अतिराज सेंगर परियोजना अधिकारी ने संबोधित किया। शिविर में 26 बच्चों का चेकअप किया गया। जिसमें 8 बच्चों को एनआरसी के लिए रेफर किया गया। शिविर कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री वितरित कर कुपोषित बच्चों के पालकों को खान-पान की सलाह भी दी जा रही है। आगामी शिविर बरखेड़ाहाट पंचायत भवन में 19 अप्रैल को एवं 26 अप्रैल को ग्राम शहरोक के पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पनवाड़ीहाट में 3 मई को पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में परामर्श देते स्वास्थ्य विभाग के अिधकारी।

शिविर में 48 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

झागर|धनोरिया
व गोरिया गांव में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. कपिल रघुवंशी व डॉ. अरुणा रघुवंशी द्वारा महिलाओं, किशोरी बालिका, बच्चों का परीक्षण कर दवा दी गई। 6 गर्भवती, 31 किशोरी बालिकाओं, 11 अन्य महिलाओं का परीक्षण किया गया। 2 रक्ताल्पता, 1 गर्भाशय विकृति, 2 संतानहीनता वाली महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं 2 कुपोषित बच्चों को एनआरसी बमोरी रेफर किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिन शुगर, यूरिन एल्बयूमीन, ब्लडप्रेशर, मलेरिया आदि जांच की गई। शिविर में एएनएम गीता महोबिया, सोना बंजारा, हेमलता जोशी, आशा सहयोगी रानी साहू ने मरीजों ने का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने महिलाओं और किशोरियों को आयरन की गोली का महत्व बताते हुए आयरन की गोली खाने की सलाह दी। स्वच्छता अपनाने एवं हाथ धुलाई का महत्व बताया।

खबरें और भी हैं...