आईपीएल में सातवीं टीम से खेल रहे फिंच बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
नई दिल्ली | किंग्स इलेवन पंजाब से खेल रहे आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान बन सकते हैं। फिंच को पंजाब फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था। फिंच आईपीएल के इतिहास में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सात टीमों की ओर से खेल चुके हैं। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान बनने की इच्छा जताई है। टीम के पास कोई कप्तान नहीं है। स्टीवन स्मिथ पर बॉल टेंपरिंग के कारण 12 महीने का बैन लगा है। ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उससे पहले ही कप्तान की घोषणा करेेगा।