शिविर लगाकर जांची 170 महिलाओं की सेहत
ग्राम बरखेड़ागिर्द में महिला स्वास्थ्य शिविर का लगाकर 170 महिलाओं की जांच की गई। जिसमें मुख्य अतिथि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने शिविर की विधिवत शुरूआत की। शिविर में किशोरी बालिकाओं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं एवं अन्य महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या की पहचान कर उनकी समुचित जांच एवं उपचार किया गया। डॉ. निकिता सोनी व डॉ. अनूप सोनी ने बताया कि शिविर में 170 महिलाओं की जांच की गई। इस मौके पर जिला मंत्री संतोष धाकड़ मंचासीन रहे। श्री शाक्य ने महिलाओं से कहा कि वह इस शिविर में जांच करवाएं ओर सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेकर प्रचारित करें। जिससे अन्य मरीजों को लाभ मिल सकें। इस मौके पर डॉ. मोहन सिंह राजपूत, दया राजोरे, अगूंठी सैनी, परमाल सिंह रघुवंशी, लल्लू सिंह लोधा, सीपी राव, प्रकाश चंद शर्मा सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
शिविर में महिलाओं की जांच करते चिकित्सक।