शौचालय का उपयोग करो तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ
जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचायत बूढ़ाखेड़ा के ग्राम रुसल्ला में ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर इनके लाभ देने कार्ययोजना तैयार की गई। वहीं छात्रों की शिकायत पर स्कूल निरीक्षण कर प्राचार्य को स्कूल में व्यवस्थाएं सुधारने के अधिकारियों ने निर्देश दिए।
ग्रामसभा में जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर, एसीईओ नरेंद्र सिंह नरवरिया, एसडीएम अरविंद वाजपेयी, सीईओ तीजा पंवार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीयन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास के बारे में हितग्राहियों को जानकारी दी।
एसीईओ नरेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि असंगठित श्रमिकों की योजना के तहत ऐसे श्रमिक जो मजदूरी कार्य करते हैं व जिनके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि है, वह श्रमिकों की योजना में अपना पंजीयन करा सकते हैं। एसडीएम अरविंद वाजपेयी ने कहा कि ग्रामीण शासन की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं।
गड्ढे खोदकर किया शौचालय निर्माण कार्य शुरू : स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राही कैलाश के यहां शौचालय का गड्ढे़ खोदकर कार्य प्रारंभ कराया गया और ग्रामवासियों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। ग्रामीणों को हिदायत दी गई कि वह खुले में शौच न जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी हितग्राही ने शौचालय निर्माण करा लिया है और उसका उपयोग नहीं करते हैं तो उन्हें शासन की योजनाओं से वंचित किया जाएगा। पंचायत शेष शौचालयों का निर्माण शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।
ग्रामसभा
आरोन की ग्राम पंचायत बूढ़ाखेड़ा में शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर कार्ययोजना की तैयार
ग्रामसभा में मौजूद जिला पंचायत सीईओ, अधिकारी एवं ग्रामीण।
स्कूल में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ग्राम प्रावि रुसल्ला में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रावि में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाध्यापक को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत वृंदावन में भ्रमण के दौरान हितग्राही ओमकार पुत्र बिहारीलाल की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पेंशन लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। परंतु बीपीएल में नाम नहीं होने से तत्काल एसडीएम आरोन को नए नाम जोड़कर पेंशन देने की कार्रवाई के निर्देश दिए।