मंडलों में सेक्टर एवं मतदान केंद्र स्तरीय समितियों का होगा गठन : सिंह
आरोन| ब्लॉक कांग्रेस आरोन की कार्यकर्ता बैठक वर्धमान काम्पलेक्स में अभा कांग्रेस के पर्यवेक्षक धीरज बाबा, विधायक जयवर्धन सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र लुंबा की मौजूदगी में हुई। विधायक श्री सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में परिवर्तन किया जा रहा है। कार्यकर्ता मंडलों में सेक्टर एवं मतदान केंद्र स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इस अवसर उन्नाव एवं कठुआ में बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।