आरोन|बरखेड़ा हाट हनुमान मंदिर समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में मंदिर कलश प्राण -प्रतिष्ठा 33 कुंडीय मारुति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन 15 मई से 21 मई तक किया जा रहा है। कथा में आज बालसंत शाश्वत महाराज ने कहा कि जिस घर में माता-पिता और गुरुओं का सम्मान किया जाता है। उस घर में समृद्धि सदैव बनी रहती है।