अरथूना| वागड़ भील समाज संस्थान समाज सुधार समिति ने अरथूना थानाधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के बाहरी लोगों की पहचान कर निकालने की मांग की है। गढ़ी अध्यक्ष शंकरलाल के सान्निध्य में दिए ज्ञापन में बताया कि यहां बाहरी लोगों का जमावड़ा हो गया है। ये यहां पर दुकानें खोलकर आपराधिक घटनाएं कर भाग जाते हैं। दो दिन पहले वनीता नाम की युवती पर चाकू से वार करने वाला युवक भी बाहर का है। ज्ञापन देने वालों में कन्हैयालाल, अर्जुनलाल, गौतमलाल, हीरालाल, जयकिशन शामिल थे।