पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्के बाजार में शिफ्ट हुआ साप्ताहिक हाट

पक्के बाजार में शिफ्ट हुआ साप्ताहिक हाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरुद | आदर्श ग्राम आरुद में ढाई साल से मुख्यमंत्री आदर्श हाट बनकर तैयार हो गया था लेकिन पंचायत की लापरवाही के कारण बाजार मुख्य मार्ग पर ही लग रहा था। 26 जनवरी की ग्रामसभा में बाजार स्थानांतरण का प्रस्ताव लेकर 9 फरवरी से 43 लाख से बने पक्के बाजार में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। लेकिन पंचायत इसके बाद भी लापरवाह बनी रही। अंतत: 13 अप्रैल को हाट स्थानांतरित किया गया। हालांकि व्यापारियों ने पहले से सूचना नहीं दिए जाने को लेकर नाराजी जताई। कुछ ने विवाद भी किया लेकिन समझाइश के बाद सभी ने पक्के हाट में दुकानें लगाई। बाजार में काफी चहल-पहल रही।

खबरें और भी हैं...