एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है डेंगू
असंध| नागरिक अस्पताल असंध में बुधवार को डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जेपी चहल ने की। डाॅ. चहल ने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है, जो एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। हम अपने घरों की छतों पर या घर के अंदर ज्यादा समय तक पानी खड़ा ना होने दें, पुराने टायरों, कूलर व फ्रिज आदि में जमा पानी में इस मच्छर का लारवा पनपता है। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी एमपीएच डब्ल्यू सतीश कुमार, उर्मिला स्टाफ नर्स, सुभाष, काउंसर रंगी राम वर्मा, कुलदीप कुमार एचआई सहित अन्य मौजूद रहे।