पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध |कैथल मार्ग स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में इस शिक्षण सत्र में प्रवेश पाए नव आगंतुक बच्चों के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जगसीर, गौरव, वासु, हर्ष व रोबिन का अभी तो पार्टी शुरू हुई है गीत पर समूह, अनीता का एकल नृत्य, रमन, समनदीप व अन्य का गिद्दा, हरविंद्र व अमित के गीत, नर्सरी से केजी के बच्चों द्वारा मॉडलिंग इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। निकेतन चेयरमैन महेंद्र श्योकंद व प्रिंसिपल विजय गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। इस तरह के कार्यक्रम इस प्रतिभा को बाहर लाने व निखारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करने का काम करते हैं। जनसंपर्क अधिकारी सुरेश शास्त्री, स्टाफ सदस्य गीता, प्रवेश गर्ग, प्रीती, प्रवीण कुमार, अशोक शास्त्री, सुमन, सोहन लाल, दीपक, सुरेंद्र व विपिन गर्ग ने कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका अदा की।

खबरें और भी हैं...