कैथल रोड असंध एरिया में दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। असंध थाना पुलिस ने डेरा पिंडोरिया गांव के विक्रमजीत सिंह की शिकायत पर राजौंद के बलिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए कैथल चौक असंध के पास पीड़ित के पिता को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।