पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी उप कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। पूर्व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में इस युवा प्रधानमंत्री ने कई सुधारवादी व क्रांतिकारी कार्यक्रम प्रारंभ किए थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश व समाज की उन्नति, अखंडता व नव निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन लाला जगतराम गुप्ता, सतबीर सिंधड़, सराजुद्दीन, राजू, भूपेंद्र, मनदीप, राजेंद्र पांडे, बाबूराम, बलवान, मंगली रमा, रामफल, प्रवीण, महेंद्र जांगड़ा, कांता सरीन, बलवान, रामफल, देवी प्रसन्न, गुलाब सिंह, बसंत राणा, संदीप, सतपाल, शमशेर, वकील अहमद व संतराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...