वट वृक्ष के नीचे सुनी सावित्री व सत्यवान की कथा
वट वृक्ष के नीचे सुनी सावित्री व सत्यवान की कथा
असरगंज में भी सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की और सावित्री और सत्यवान की कथा श्रद्धा पूर्वक सुनी तथा पति की लंबी आयु की कामना की। असरगंज हाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुराना थाना चौक, धोबिया पोखर नारायणपुर, लदौआ मोड़ स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं की भीड़ देखी गई।