पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • मिलर ने प्रस्तुत नहीं किया स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजात, चावल मिल सील

मिलर ने प्रस्तुत नहीं किया स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजात, चावल मिल सील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चावल मिल को सील करते असरगंज बीडीओ।

भास्कर न्यूज| असरगंज

जन वितरण प्रणाली के चावल को खरीद कर मिलर द्वारा उसी चावल को धान क्रय के बदले एसएफसी में भेज देने से संबंधित सनसनीखेज खबर “धर्मकांटा की आड़ में डीलर से चावल खरीद कर उसी चावल को एसएफसी में भेज देता है मिलन’ शीर्षक से दैनिक भास्कर में मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी मंगलवार को मिलर के गोदाम पहुंचे और भंडार पंजी की जांच की। हरि ओम धर्म कांटा असरगंज शाहकुंड मोड़ स्थित एसएफसी मिलर के गोदाम का स्थल निरीक्षण करते हुए तारापुर एसडीओ उपेंद्र सिंह ने मिलर रामदेव साह से स्टॉक पंजी एवं मिल से संबंधित अन्य कागजात की मांग की। मिलर स्टॉक पंजी सहित अन्य कोई भी कागजात मिल में उपलब्ध नहीं रहने के कारण नहीं दिखा सका। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए मिलर को संबंधित सभी पंजी एवं कागजात लेकर अनुमंडल कार्यालय आने को कहा। तत्पश्चात एसडीओ ने असरगंज बीडीओ सूरज कुमार को मिल को अविलंब सील करने का आदेश दिया। आदेश पर बीडीओ ने मिल को सील कर दिया।

अनियमितता पाए जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

एसडीओ ने बताया कि मिल का स्थलीय जांच के दौरान मिलर द्वारा स्टॉक पंजी एवं अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया। स्टॉक पंजी का निरीक्षण के पश्चात ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि रविवार को सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र में हलकराचक गांव के समीप जन वितरण प्रणाली विक्रेता का 87 बोरी चावल लेकर एजेंट हरि ओम धर्म कांटा स्थित एसएफसी मिल में बेचने जा रहा था। जिसे बाथ थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार एजेंट मनोज कुमार साह ने बताया था कि चावल जनवितरण दुकान का है जिसे शाहकुंड मोड़ असरगंज के समीप हरि ओम धर्म कांटा स्थित डीलर शंकर साह एवं रामदेव साह के यहां चावल बेचने जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...