शिकायत के बाद भी असरगंज डीलर पर नहीं हो रही कार्रवाई
असरगंज| ग्राम पंचायत असरगंज के डीलर श्रीनिवास सुधांशु द्वारा जन वितरण प्रणाली का राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने से लोग परेशान हैं। डीलर द्वारा सूची प्राप्त होने के बाद भी लाभुकों को किरासन तेल नहीं दिया जा रहा है। जबकि फरवरी माह से ही किरासन तेल का उठाव हो रहा है। नए राशन कार्डधारियों को भी राशन नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद साह ने डीलर के खिलाफ लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी सूरज कुमार से की है। लेकिन डीलर पर कार्रवाई नहीं हो रही है।