राशि हस्तांतरण के पेच में फंसी है योजनाएं
असरगंज| मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में कई चयनित योजनाओं का कार्य मुखिया द्वारा वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं किए जाने के कारण बाधित है। कई वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किए जाने के बावजूद अब तक समिति के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं किए जाने तो कहीं ग्रामीणों का विरोध के कारण योजनाओं का कार्य बाधित है।