दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा बिजली का झूलता तार
असरगंज | असरगंज में छोटी हाट के समीप विद्युत विभाग का जर्जर पोल और झूलता हुआ बिजली का तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। हाट के समीप दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में झुके हुए बिजली तार व जर्जर पोल के कारण कभी भी लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस संबंध में विद्युत अधिकारियों से बात करने पर केवल तार पोल जल्द बदल दिए जाने का आश्वासन लोगों को दिया जाता है। व्यवसायी राजीव कुमार, मिहिर अग्रवाल आदि ने बताया कि कई बार विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।