असरगंज | प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंक का एटीएम महीनों से बंद हैं। जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। असरगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम खोला गया है। लेकिन सारा एटीएम अक्सर बंद होने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। बैंक अधिकारी कभी तकनीकी कारणों का हवाला तो कभी पैसे नहीं होने का बात करते हैं। उपभोक्ता सुधांशु कुमार सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि जब भी पैसा निकालने एटीएम पहुंचते हैं या तो एटीएम बंद मिलता है या पैसा नहीं रहता है। इस कारण ग्राहकों में रोष व्याप्त है।