असरगंज | स्थानीय थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में सुरेश यादव व फूलो पहलवान के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद में तारापुर एसडीओ द्वारा निर्णय दिए जाने के बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में जमीन की घेराबंदी करते हुए एक पक्ष को दखल कब्जा दिला दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरेश यादव व फूलो पहलवान के बीच घर की जमीन को लेकर लंबे अरसे से विवाद चला आ रहा था। जमीन विवाद में तारापुर अनुमंडलाधिकारी ने सुरेश यादव के पक्ष में निर्णय दिया था। जिसको लेकर असरगंज थाना पुलिस ने अंचलाधिकारी रंजीत कुमार की उपस्थिति में सुरेश यादव को दखल कब्जा दिलाया। मौके पर एएसआई नरेंद्र मिश्रा, अंचल निरीक्षक प्रभाकर नारायण सहित दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे।