पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • जनदर्शन में ग्रामीणों ने की शौचालय प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत

जनदर्शन में ग्रामीणों ने की शौचालय प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड अंतर्गत जोरारी पंचायत स्थित उर्दू म.विद्यालय विशनपुर में शनिवार को स्थानीय विधायक डा.मेवालाल चौधरी की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया गया। मौके पर विधायक ने बिशनपुर गांव के वार्ड संख्या 10, 11, 12 एवं 13 के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान करीब 150 लाभुकों ने एक वर्ष पूर्व शौचालय बनाने के बाद भी अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत विधायक से की। वहीं 50 लाभुकों ने कन्या विवाह योजना में 2 वर्ष पूर्व आवेदन दिए जाने के बावजूद अभी तक राशि खाते में नहीं आने की शिकायत की। प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना में अनियमितता की शिकायत भी लोगों ने की। मोहम्मद जब्बार ने सूची में पहले नंबर पर नाम रहने के बाद भी पक्का मकान बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने तत्काल बीडीओ को जांच कर लाभुक को अविलंब आवास मुहैया कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रमजान के मौके पर दिन भर में मात्र 2 से 3 घंटे ही बिजली मिलती है। इस पर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता बबलू ठाकुर को विधायक ने फटकार लगाते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार लाने का निर्देश दिया। विधायक ने सभी समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया दिनेश ठाकुर, सरपंच सुभाष ताप्ती, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद खुर्शीद आदि थे।

खबरें और भी हैं...