पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी-बारिश से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी-बारिश से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित

असरगंज : रविवार की अहले सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली पर जल जमाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जोरदार आंधी के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। असरगंज मुख्य बाजार व ग्रामीण इलाके की सड़कों पर जलजमाव से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जगह जगह पर सड़क पर पेड़ की टहनी गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ।

खबरें और भी हैं...