मध्य विद्यालय ममई में अनुसूचित जाति संघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सोमवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक योगेंद्र पासवान ने की। संचालन शिक्षक रंजीत कुमार पासवान व संजीत कुमार ने किया। इसमें काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग शामिल हुए। बामसेफ के जिला उपाध्यक्ष विभाष चंद्र यादव ने संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। समस्तीपुर के मोहन कुमार मौर्य ने कहा कि मनुवादी सिद्धांत को छोड़ कर अंबेडकरवादी सिद्धांत पर चलने से ही समाज का विकास होगा। राष्ट्रीय जन संघर्ष मोर्चा बिहार के सचिव प्रमोद पासवान ने लोगों को बाबा साहेब के “शिक्षित हो संगठित रहो और संघर्ष करो’ के सिद्धांत पर चलने की अपील की।