शंभूगंज बाजार में ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया स्टेट बैंक, यूको बैंक व को-ऑपरेटिव बैंक का एटीएम कारगर साबित नहीं हो रहा है। जिससे यहां के लोगों में इन सभी एटीएम सुविधा की बदहाल व्यवस्था को देखकर लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बाजार में ग्राहकों को दिन रात एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूको बैंक, स्टेट बैंक व को-ऑपरेटिव बैंक ने अपना अपना एटीएम लगवाया। उस समय तो लगा कि अब शंभूगंज के लोगों को दिन रात एटीएम सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कुछ दिन तो ठीक ठाक रहा। लेकिन कुछ ही दिन बाद यहां की एटीएम की व्यवस्था बदहाल हो गई। वर्तमान में तो तीनों बैंकों का एटीएम लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग कई बार बैंक के अधिकारी से इसकी शिकायत की। लेकिन आज तक सुविधा में सुधार होने के बजाय अब उसमें ताला लटकने लगा। एटीएम की इस व्यवस्था से शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के ढ़ाई लाख की आबादी एटीएम सुविधा के लिए तारापुर, असरगंज, अमरपुर जैसे जगहों पर जाना पड़ रहा है।