पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल टॉवर में चोरी का प्रयास, आरोपी कैमरे में कैद

मोबाइल टॉवर में चोरी का प्रयास, आरोपी कैमरे में कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशापुर | पास के ग्राम टेमरू खोदरा में शनिवार रात एक युवक ने मोबाइल टॉवर के पास बने ऑफिस में चोरी का प्रयास किया। ऑफिस में घुसते ही सायरन बज गया और कंपनी सचेत हो गई। तत्काल आशापुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। डायल 100 को आता देख आरोपी अंधेरे में भाग निकला। लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। आशापुर पुलिस चौकी प्रभारी गजराज सिंह उइके ने आरोपी के फुटेज वायरल कर ग्रामीणों से उसे पकड़ने में मदद की बात कही है।

खबरें और भी हैं...